गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने पुलिस प्रशासन में आंशिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार का स्थानांतरण बखरी थाना से बलिया थाना कर दिया गया है। वहीं बखरी एवं परिहारा क्षेत्र के पर्यवेक्षी पदाधिकारी अरविंद कुमार यादव को बखरी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को बखरी क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल की सूचना मिलते ही क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई है
