गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नगर परिषद बखरी की ओर से जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर सभापति गीता कुशवाहा, उपसभापति ज्ञानती देवी, अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र यादव एवं नगर प्रबंधक रजनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साइकिल के महत्व से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर सभापति प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, उपसभापति प्रतिनिधि सुरेश सहनी, लेखापाल अनुज कुमार मिश्रा, प्रधान सहायक रामकुमार समेत कई नगरकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन “साइकिल अपनाएं, स्वास्थ्य बढ़ाएं और पर्यावरण बचाएं” के संदेश के साथ किया गया।
