नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
मंगलवार को बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया।अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, अफरा-तफरी का माहौल।अतिक्रमण हटाने गई पुलिस कर्मियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय नगर क्षेत्र में सड़क और नाले के किनारे किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से पहुंची थी।जैसे ही जेसीबी मशीनों ने कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।विरोध देखते ही हालात अचानक बेकाबू हो गए और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ते हुए पुलिसबल को खदेड़ते नजर आए।पुलिस को मजबूरन पीछे हटना पड़ा।पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
हालांकि आधिकारिक रूप से संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया उसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। वही झुगी झोपड़ी वालों ने सरकार से स्थाई आवास देने और तत्काल अतिक्रमण नहीं हटवाने की मांग की है।
