गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी के पत्रकार प्रशांत सोनी के पिता शंभू प्रसाद स्वर्णकार का सोमवार देर रात्रि निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय शंभू प्रसाद स्वर्णकार विश्वबंधु पुस्तकालय, बखरी के वरिष्ठ सदस्य रहे थे तथा पूर्व में विशेष समिति के सदस्य भी रह चुके थे। इसके अलावा वे एक कुशल व्यवसायी थे और बखरी के मुख्य बाजार में उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
पत्रकार के पिता के निधन पर पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी, भाजपा नेता सिधेश आर्य, नीरज नवीन, अमरनाथ पाठक, पवन सिंह, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान सहित अनुमंडल पत्रकार संघ के वरिष्ठ सदस्य राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, अमरनाथ ठाकुर, अमित परमार, उमर खान, गौरव कुमार, विकास मिश्रा, संजीव आर्य, कोमल आर्य, रंजीत राम, इंद्रदेव महतो, सुधांशु, अरुणचंद्र झा, हरिराम सिंह, शंभू चौधरी, प्रदीप झा, रामकरण पासवान, शकील अहमद बेग समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
