गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बखरी के अटखुट्टी निवासी छोटेलाल ठाकुर के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीयूष कुमार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की स्कूटी बरामद की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
