गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोढीयारी निवासी जोगी यादव के पुत्र राजेश यादव एवं सुरेश यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। जिसके आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
