गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के चकहामिद, मक्खाचक, इस्माइल नगर, गरही टोला, शकरपुरा, बागवन, परिहारा, सिमरी, बखरी और रामपुर पाठनटोली सहित विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
रामपुर पाठनटोली स्थित नूरे मोहम्मदी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद रहमत हुसैन कादरी ने कहा कि ईद सिर्फ नए कपड़े पहनने का नाम नहीं, बल्कि मां-बाप को खुश करने का नाम है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मां-बाप की खिदमत सबसे बड़ी इबादत है और उनके बिना ईद की खुशी अधूरी है।
उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें, उन्हें समय दें और उनकी सेवा करें। इमाम साहब ने कहा कि ईद हमें रिश्तों को मजबूत करने और मां-बाप को खुश रखने का संदेश देती है। इस दौरान एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनीष कुमार पंडित, लाल बिहारी यादव, राजेंद्र राम, सुजीत कुमार,बिजेंदर चौधरी, छोटन कुमार सिंह, रविंद्र तिवारी, यशवंत सिंह, राम सुरेश सिंह, जीवछ यादव, श्रवण कुमार आदि पुलिस प्रशासन एवं मजिस्ट्रेट क्षेत्र में मुस्तेद दिखे।
