नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार में एक मामला निष्पादित किया गया जिसमें चित्रकला देवी पति भुवनेश्वर गोस्वामी बनाम रामनंदन गोस्वामी वगैरह ग्राम बगरस थानसिंह निवासी का मामला कोर्ट में वाद दायर करने के आधार पर निष्पादित किया गया वहीं आज एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
कुल 13 मामले लंबित थे।आज एक मामला निष्पादित किया गया।अब कुल 12 मामले लंबित रह गए हैं।मौके पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार,एसआई विपिन ओझा,आरओ लवली कुमारी,गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक,अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
