नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया। परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जा रही है।
कक्षा 9वीं एवं 10वीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन प्रथम पाली में मातृभाषा तथा द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा हुई। गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान एवं द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि शुक्रवार को प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगी। गुरुवार को विज्ञान संकाय के छात्रों की प्रथम पाली में भौतिकी तथा द्वितीय पाली में रसायन शास्त्र, वाणिज्य संकाय में प्रथम पाली में इंटरप्रेन्योरशिप एवं द्वितीय पाली में अकाउंटेंसी तथा कला संकाय में प्रथम पाली में समाजशास्त्र और द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापक गणेश झा, प्रेम कुमार, अभिषेक आनंद, नंदकिशोर पंडित, अरुण कुमार, सरोज कुमार महतो सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।


