गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
पार्षद, पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता मधुसूदन महतो की माता सुखिया देवी (87 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पांच पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।परिजनों के अनुसार, सुखिया देवी धार्मिक एवं मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
सुखिया देवी के निधन पर अधिवक्ता मदन कामती, गौरव कुमार,राजकुमार,नगर सभापति गीता कुशवाहा, उपप्रमुख रूबी कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, राजू कुशवाहा , सुनील कुमार भारती, राम सिंह, राम प्यारे राय महंथजी, विजय कुमार,पूर्व उपमुख्य पार्षद मनटुन सिंह,महेंद्र यादव, रामभजो यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

