नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बागर पंचायत से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद,कारोबारी भागने में सफल रहा। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को संध्या गस्ती के दौरान मिली सूचना सत्यापन में प्रशान्त कुमार पिता रामाशीष चौधरी हसनपुर बागर वार्ड संख्या 9 के आवास से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।पुलिस को देखते ही देसी चुलाई शराब कारोबारी फरार हो गया।इस कार्रवाई में एस आई रंजीत कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
