विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बेगूसराय जिला अंतर्गत बीहट नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 के राजदेवपुर टोला में बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l
जिसकी अध्यक्षता अशोक दास ने किया l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास महर्षि मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर, पुलिस, वकील, अपराधी यमराज के सहोदर भाई हैं, अगर चाहते हैं कि इनकी कुदृष्टि आपके घर परिवार पर नहीं पड़े तो अविलम्ब सदगुरु के शरण में जाओ, सत्संग में जाओ, घर – परिवार स्वर्ग हो जायेगा l

मुख्य वक्ता बघड़ा, समस्तीपुर के महंथ जामुन दास ने कहा कि बगैर सदगुरुके शरण में गये हुए भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण का कल्याण नहीं हुआ तो साधारण मनुष्य की क्या बिसात है? अति विशिष्ट अतिथि मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुधीर पासवान ने कहा कि पारस के संपर्क में जाने से लोहा सोना हो जाता है लेकिन पारस नहीं बनता है परन्तु सद्गुरु के शरण में जाने पर सदगुरु स्वयं से भी महान बना देता है l
विशिष्ट अतिथिगण डॉ सुभाष महतो, भत्तू दास आदि संतो, महंथो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजक स्वo चलितर रजक की धर्मपत्नी बिमला दासीन अपने दोनों सुपुत्रों चन्दन रजक, मनोरंजन रजक, भतीजा कन्हैया रजक तथा दोनों बहन रुक्मिणी दासीन और सुमित्रा दासीन ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा माला पहनाकर सम्मानित किया l
