नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आयोजित जनता दरबार में एक मामले दर्ज किए गए जिसमें गुदर पासवान पिता स्व० सरयुग पासवान बनाम ललन सिह पिता स्व० सीताराम सिंह पहसारा निवासी का आपसी विवाद के संबंध में मामला दर्ज किया गया।
वहीं आज दो मामले निष्पादित किए गए जिसमें सुमित्रा देवी पति नंदन पंडित बनाम मंजू देवी पति कपिल देव पंडित ग्राम देवरागढ़ी एवं गुदर पासवान पिता स्व० सरयू पासवान बनाम ललन सिंह पिता स्व० सीताराम सिंह पहसारा निवासी का मामला मापी कराने के आधार पर निष्पादित किया गया।कुल – 5 मामले लंबित थे।आज एक मामले दर्ज किए गए और दो निष्पादित।अब कुल 4 मामले लंबित रह गए हैं।
मौके पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार, पीएसआई अंकिता कुमारी,गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक, अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
