नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा ग्राम में नल जल योजना संचालन हेतु स्ट्रक्चर का शिलान्यास किया गया।महादलित टोला वार्ड संख्या 05 में 31 परिवार तथा वार्ड संख्या 06 में 125 परिवार नल -जल योजना से वंचित था। इनके घरों तक मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत नल जल का शुद्ध पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इन वंचित परिवारों के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान सुनैना देवी के द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी से लिखित एवं मौखिक शिकायत की गयी थी।इनके अथक प्रयास से महादलित टोले के वंचित परिवारों को नल जल पहुंचाने हेतु स्ट्रक्चर का शिलान्यास किया गया।कार्य प्रारंभ हो जाने से वंचित परिवारों में हर्ष का माहौल है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ई- रंजीत कुमार पमपम, पंसस रामबाबू पंडित, संवेदक राजा कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
