नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय नावकोठी के खेल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। पिछले चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भी महाआरती किया गया था।
इस महाआरती में शामिल होने के लिए दिन प्रति दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।काशी के अस्सी घाट से पधारे आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा,पंडित आनंद पांडेय और पंडित शिवांग त्रिपाठी महा आरती कर रहे हैं।महा आरती के पहले दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन दीपक कुमार एवं अन्य के द्वारा नियमित रामचरितमानस का पाठ किया जाता है।
शाम में महिलाएं एवं बच्चियाँ दीप प्रज्वलित कर दुर्गा परिसर को जगमगा देती हैं।महा आरती से लगता है कि चंद्रमा धरती पर उतर आए हैं।महाआरती से वातावरण धर्ममय हो गया है।उपरोक्त विद्वान प्रतिदिन भिन्न-भिन्न परिधानों में एवं भिन्न- भिन्न भाव भंगिमाओं में आरती करते हैं। वे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती का दृश्य उपस्थित करते हैं।बाबा विश्वनाथ जी की जटा में विराजमान पतित पावनी मां गंगा की महाआरती जैसा दृश्य लगता है।
समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर पिछले वर्ष से ही तीनों विद्वान पंडितों को काशी से मंगाया जाता है।बुधवार की रात देवी जागरण के कारण आरती एक बजे रात से शुरु हुई।वहीं 28 मार्च तक महाआरती का कार्यक्रम चलता रहेगा।
