गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अनुमंडल क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 61 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही और परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती के अनुसार प्रथम पाली: 439 में से 435 छात्राएं उपस्थित रहीं।द्वितीय पाली: 447 में से 441 छात्र उपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने बताया प्रथम पाली: 347 में से 344 छात्राएं उपस्थित हुईं।द्वितीय पाली: 257 में से 254 छात्राएं उपस्थित हुईं।दोनों पालियों में कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी के अनुसार प्रथम पाली: 498 में से 485 छात्र उपस्थित हुए।द्वितीय पाली: 530 में से 516 छात्र उपस्थित हुए। यहां कुल 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया प्रथम पाली: 446 में से 439 छात्र उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली: 438 में से 435 छात्र उपस्थित रहे।दोनों पालियों में कुल 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।एमबीडीआई कॉलेज रामपुर
केंद्राधीक्षक रेखा कुमारी के अनुसार प्रथम पाली: 307 में से 301 छात्र उपस्थित हुए।द्वितीय पाली: 233 में से 231 छात्र उपस्थित हुए।कुल 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
