गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधायक गन्ना मंत्री संजय पासवान ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, बिहार सरकार को पत्र लिखकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।
विधायक श्री पासवान ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बखरी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आबादी के मद्देनज़र स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जनहित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विस्तारित करने की है। उनका कहना है कि पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किए जाने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर चिकित्सा सुविधा आमजनों को मिल सकेगी।
इसके अलावा बखरी, नावकोठी एवं गढ़पुरा स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है, ताकि मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विधायक ने बखरी अनुमंडल अस्पताल के अतिशीघ्र निर्माण की भी आवश्यकता जताई है। उनका कहना है कि अनुमंडल स्तर पर अस्पताल के अभाव में मरीजों को अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त भार पड़ता है।अन्य मांगों में ईसफा वार्ड संख्या 11 में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण तथा हसनपुर बागर पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना शामिल है।
विधायक श्री पासवान ने स्वास्थ्य मंत्री से उपरोक्त सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस पहल को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को धीरे धीरे जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है, इस सराहनीय कार्य के लिए मंत्री जी का हृदय से आभार है। प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा,अमरजीत महतो, मंजूर आलम सहित अन्य स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
