नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय नावकोठी में किया गया।उद्घाटन बीडीओ सह प्रभारी बीईओ राहुल रंजन ने किया। इसमें भाषा,पर्यावरण, गणित में सभी नौ संकुल के 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।हिन्दी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफरपुर की मिक्की कुमारी,अंग्रेजी में चक्का के शुभम कुमार,उर्दू में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर के शकील अहमद बेग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित में प्राइमरी स्कूल रमौली की ममता कुमारी तथा प्राइमरी स्कूल शेखपुरा की पुष्पा कुमारी को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।प्राइमरी स्कूल रमौली की विन्नी कुमारी,प्राइमरी स्कूल अनुसूचित टोल पहसारा की नीतू कुमारी,प्राइमरी स्कूल डुमरिया के राम मोहन कुमार,डफरपुर की शोभा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को मेमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल की भूमिका में शंभू महतो,हर्षवर्धन कुमार, खुश्बू कुमारी,राहुल रंजन,विद्यानंद कुमार, प्रेरणा,रूद्र,बल्लभ, राजेश कुमार थे।मौके पर एच एम गणेश झा, अमित कुमार,साकेत कुमार, रौशन कुमार आदि मौजूद थे।
