गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के माहौल में हुआ। समापन अवसर पर कुंवारी कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इससे पूर्व मंगलवार की देर रात तक कथा वाचिका वैदेही शरण जी के सान्निध्य में कथा का आयोजन हुआ। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा मिलन सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों और भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्र के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने कथा वाचिका वैदेही शरण जी को पर्रा गांव से संबंधित एक ऐतिहासिक तस्वीर का फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह, नवीन सिंह, ऋषभ कुमार, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


