नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना चौक सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने,मादक पदार्थों, अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने व जान -माल का नुकसान ना हो इस उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।
वाहन जांच अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर गुजरने वाले दो पहिया बाइक व चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गयी।नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की गयी। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की जिसमें कागजात विधिसम्मत नहीं पाये जाने व हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर वाहनों से 38 हजार रुपये का चालान काटा गया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले गाड़ी चालकों का डिजिटल ऑनलाइन चालान काटा गया।
उन्होंने लहरिया कट बाइक चलाने वाले चालकों, ट्रिपल लोड व विना हेलमेट के बाइक चालकों को सावधान करते हुए बताया कि उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। वाहन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।इस दौरान एस आई युगल किशोर मंडल व सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
