By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नावकोठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नावकोठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नावकोठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 24, 2026 7:54 pm
AV BHARAT NEWS
3 days ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय

नावकोठी प्रखंड मुख्यालय नावकोठी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए तथा छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक रैकेट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, सीबीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा नीट-यूजी समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं की बढ़ती लागत और कोटा जैसे शहरों में शिक्षा पर होने वाले खर्च को कम करने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने तथा भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से छात्रों को लेकर दिए गए कथित बयान पर सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन को सौंपा।

प्रदर्शन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान, संगठन प्रभारी सुमनजीत सुमन, श्रीराम सिंह, मो. अहमद, शिवशंकर सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

नौलखा में कृषि उत्पादन समूह का एकदिवसीय प्रशिक्षण, किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
नावकोठी में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का बोनस वितरण, 231 पशुपालक किसानों को मिला लाभ
काॅ राम सागर सोनी के श्रद्धांजलि सभा में कम्युनिस्टों ने लिया संकल्प
पासोपुर में अचानक लगी आग, नगदी-बर्तन सहित करकट से बना पूरा घर राख में तब्दील
बेगूसराय व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बखरी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी में मानव तस्करी व साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित
Next Article नावकोठी से रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up