गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेगूसराय व्यवहार न्यायालय सहित अन्य न्यायालय शाखाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिनभर बखरी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

सूचना पर बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर में सघन छानबीन शुरू की।तथा सभी लोगों को बारी-बारी से जांच किया, सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई।
इस दौरान एसीजेएम मनोज कुमार सिंह तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विशाल सिन्हा इजलास के बजाय कोर्ट परिसर के बाहर बैठकर स्थिति पर नजर रखते दिखाई दिए। जबकि दहशत के कारण बुधवार को न्यायालय संबंधित कोई कार्य का निष्पादन नहीं किया जा सका।
