गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर के मध्य विद्यालय बखरी संकुल में बुधवार को टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्टॉल लगाकर अपने द्वारा निर्मित टीएलएम का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को पढ़ाने के कौशल को प्रस्तुत किया।मेले का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश ने शिक्षकों द्वारा बनाई गई सामग्रियों का अवलोकन किया और कक्षा में उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम उनके परिश्रम को दर्शाता है, जिससे बच्चों के अधिगम कौशल का विकास होगा और बेहतर शैक्षणिक परिणाम मिलेंगे।
मेले में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाषा, विज्ञान, पर्यावरण और गणित विषयों पर आधारित टीएलएम प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद मध्य विद्यालय रामपुर हबीब के ह्यूमैन सिस्टम मॉडल को प्रथम, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय रौता मुसहरी को द्वितीय तथा नव सृजित प्राथमिक विद्यालय नाई टोल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टीएलएम मेले में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
