गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर क्षेत्र के शकरपुरा में बुधवार की सुबह कलश शोभा यात्रा निकालकर अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया।
शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर प्रमुख मंदिरों का भ्रमण किया। मंदिर भ्रमण के उपरांत शोभा यात्रा लक्ष्मी-गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई।
धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्त भजन-कीर्तन करते हुए जय श्रीराम के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे थे।
आयोजन समिति के अनुसार बुधवार की संध्या 4 बजे से अष्टयाम पाठ का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विशेष रूप से महिलाओं एवं कन्याओं की बड़ी भागीदारी रही।
