गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में केशरवानी महिला सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कमिटी के गठन में सर्वसम्मति से मेरी केशरी को अध्यक्ष, प्रीति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अंजलि केशरी को महासचिव चुना गया।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नूतन भारती,प्रीति केशरी, चंदा केशरी, खुशबु केशरी, प्रियंका केशरी एवं खुशबू कुमारी का चयन किया गया।इसके अलावा संरक्षण समिति में रुक्मिणी कुमारी, संध्या केसरी, शोभा देवी, आशा देवी, संगीता देवी को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने नवगठित कमिटी को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
