[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
सभी प्रारंभिक विद्यालयों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान विषयक मेला लगेगा। इसमें तमाम बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार गतिविधियां करायी जाएंगी और प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार यह त्रैमासिक मेला महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। पहली से पांचवीं कक्षा के भाषा एवं गणित विषयों के पाठ्यपुस्तकों में दिए गए पाठ के आधार पर स्थानीय सामग्रियों से शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का निर्माण कराया जाएगा। निपुण कार्यक्रम-3.0 के तहत इस मेले का आयोजन अनिवार्य किया गया है।
हिंदी भाषा में कक्षा एक के बच्चे अक्षरों को उनके ध्वनि के साथ मिलान करेंगे।कक्षा दो-तीन के बच्चे अक्षरों से बने सरल शब्दों को पढ़ना और लिखना सीखेंगे। कक्षा चार पांच के बच्चे शब्दों वाले वाक्य को पढ़ना और इससे संबंधित चर्चा करेंगे। एक मिनट में 35 से 54 शब्द पढ़ना और इससे संबंधित सवाल का उत्तर देना और दो से तीन शब्दों वाले सरल वाक्य लिखना-यह सब बच्चों की गतिविधियों में शामिल होगा।
कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए गणित और विज्ञान मेला होगा। बच्चों के लिए विज्ञान और गणित का माडल बनाने में यह ध्यान रखेंगे कि विज्ञान प्रदर्श समाज के लिए उपयोगी हो। दैनिक जीवन में इसका उपयोग किए जाने वाले साधन, उपकरणों और यंत्रों से उन्नत और नवाचारी हो। गणित का प्रदर्श मनोरंजक हो।


