गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र के चारों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा ली गई। इस दौरान कुल 16 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहीं।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में कुल 353 में सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी पाली में कुल 296 छात्राओं में से 292 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं,जबकि 4 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में 156 में 156 छात्राएं उपस्थित रहीं।
वहीं दूसरी पाली में भी कुल 185 की 185 छात्राएं उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुईं। इस केंद्र पर किसी भी छात्रा की अनुपस्थिति नहीं रही।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 370 छात्राओं में से 367 उपस्थित रहीं, जबकि 3 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं दूसरी पाली में 212 में से 210 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 2 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं।
इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 549 छात्राओं में से 545 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 4 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में 493 में से 490 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 3 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहीं।प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
