गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी निवासी कुमोद झा के पुत्र शुभम कुमार को एक फ्रूटी पैक विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।
वहीं, गोढ़िहारी निवासी एक विधि-विरुद्ध बालक को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
