नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत से 8 लीटर देशी चुलाई शराब सहित कारोबारी गिरफ्तार।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान मिली सूचना सत्यापन हेतु छापेमारी के क्रम में रामबाबू पासवान पिता उत्तम पासवान समसा वार्ड नंबर 11 निवासी के घर से 8 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार होने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।इस कार्रवाई में स्वयं थानाध्यक्ष,एस आई रंजीत कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
