नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पूजा को लेकर नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने की।इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने हेतु अपील की।सरस्वती पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे प्रतिबंधित रहेगा और गहरे पानी में मूर्ति विसर्जन नहीं हो। सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। दिए गए आवेदन में विसर्जन का स्थान एवं समय देना अनिवार्य होगा।

आवेदन में दिए गए समय के अनुसार ही विसर्जन करना होगा।उपद्रवियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।सीओ सूरज कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बिना लाइसेंस के सरस्वती पूजा में पंडाल निर्माण एवं विधि व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेवारी आयोजक का होगा।सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह ने सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में कहीं भी किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह होने पर इसकी सूचना तत्काल थाना को देने का अनुरोध किया।उपद्रवी तत्वों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान,विष्णुपुर के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार,समसा पंसस गौतम गोस्वामी, मुक्ति नारायण सिंह, मुन्ना सिंह,अंजनी सिंह, गुड्डू सिंह,रितु रंजन सिंह उर्फ छोटे,समसा सरपंच बाबू साहब कुंवर, हसनपुर बागर सरपंच अर्जुन पासवान,पंसस अनीता देवी,मो नसीम आदि मौजूद थे।
