नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड कार्यालय के विमर्श कक्ष में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक बुधवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राहुल रंजन ने किया।बैठक में चुनाव आयोग के द्वारा विकसित किए गए इसीनेट एप्प के संचालन व सफलता पूर्वक डाटा अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया।चुनाव आयोग के द्वारा मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी को प्रत्येक दो घंटे पर वोटिंग डाटा अपलोड करने के लिए इसीनेट ऐप विकसित किया गया है।इसके ट्रायल के लिए संपूर्ण बिहार के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।इसके लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर अपने-अपने मतदान केंद्र पर सुबह से शाम तक इसीनेट एप के माध्यम से पोलिंग पार्टी की स्थिति,मॉक पोल की स्थिति,पोलिंग एजेंट की नियुक्ति,मतदान शुरू होने की स्थिति एवं मतदान रुझान के आंकड़े पोस्ट करेंगे।प्रशिक्षण एप्प के उपयोग करने के तौर तरीके बताए गए।मतदान के दिन सभी पीठासीन पदाधिकारी डाटा प्रविष्टि करने में कोताही करने वाले पर कार्रवाई की जा सकती है।प्रथम रिपोर्ट सुबह 9:00 बजे का 9:20 तक, दूसरी प्रविष्टि 11 बजे का 11:20 तक, तीसरा प्रविष्टि में 1:00 बजे से 1:20 तक, चौथा रिपोर्टिंग 3:00 बजे से 3:20 तक एवं 5:00 बजे से 5:20 तक डाटा प्रविष्टि करने के शिड्यूल से अवगत कराया गया।इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा,कन्हैया कुमार, शैलेश कुमार सुधाकर, मुकेश कुमार,रविंद्र कुमार,विभाकर कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद थे।
