गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त
एसडीएम-सह-विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बखरी में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने एआरओ, सेक्टर पदाधिकारियों और कोषांग प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी कैमरे और निर्बाध बिजली की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों को पुलिस के साथ सभी बूथों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। महादलित टोलों में शत-प्रतिशत वोटर आईडी वितरण और पोलिंग एजेंट को फॉर्म 17C का वितरण भी सुनिश्चित करने को कहा।ईवीएम, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों व पुलिस बल के लिए वाहन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि सुरक्षा बल लगातार भ्रमण करेंगे।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बीडीओ, सीओ, बीईओ और अन्य कोषांग प्रभारी मौजूद रहे।
