गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को बेगूसराय से बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि अपहृता की मां के आवेदन पर वीरपुर थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज कराया गया था।
प्राथमिकी में कहा गया था कि 25 फरवरी की रात उनकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर लड़की को ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और बेगूसराय से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। बरामद लड़की को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है।
