नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
150 रोगियों का मुफ्त इलाज व दवा वितरण
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय प्लस – टू नावकोठी के खेल मैदान में गुरुवार को वृद्ध जनों के इलाज के लिए शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं एवं स्वस्थ आयु पाएं।
राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार के तहत राज्य आयुष समिति पटना द्वारा रा.अ.शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय के सौजन्य से सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत वृद्ध जनों के स्वास्थ्य को मेंटेनेंस रखने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
दो संकायों में शिविर आयोजित किया गया था। 50 वर्ष से ऊपर वाले वयो मित्र शिविर में एवं 50 वर्ष से नीचे वाले एमएसडी (स्नायु एवं हड्डी रोग) शिविर में जांच कराया।इसमें चिकित्सकों ने मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द या अन्य मांसपेशियों एवं हड्डियों के रोगों का इलाज शिविर में किया गया। वृद्ध जनों के लिए पेट संबंधी सहित जरा व्याधि के लिए इलाज किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा रोगियों ने अपना इलाज करवा कर मुफ्त दवाई का लाभ लिया।
इस दौरान डॉ दिलीप कुमार वर्मा आयुर्वेद कॉलेज बेगूसराय उपाधीक्षक ने उपस्थित रोगियों से आयुर्वेद कॉलेज बेगूसराय में आकर इलाज करवाने हेतु प्रोत्साहित किया।उन्होंने बताया कि बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में मुफ्त इलाज,दवा, भर्ती रहने व खाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
वयो मित्र शिविर में नोडल पदाधिकारी डा रामसागर दास, उपाधीक्षक आयुर्वेद कालेज डा दिलीप कुमार वर्मा,डा किशोर सुल्ताना,डा संतोष कुमार सिंह,डा उर्वशी सिन्हा एवं एम एस डी शिविर में नोडल पदाधिकारी डा माधुरी प्रसाद,डा प्रदीप कुमार वर्मा,डा आनंद मिश्रा, डा राजीव कुमार शर्मा आदि शिविर में रोगियों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया।
