नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बेगूसराय जिला परिषद के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता नंदलाल राय को जदयू के जिला अध्यक्ष बनाएं जाने पर नावकोठी के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।
जेडीयू जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू जिला महासचिव हरिरंजन कुमार व प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बिहार के मुखिया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष रुदल राय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।इनके नेतृत्व में बेगूसराय जिला में जदयू पार्टी का संगठन काफी मजबूत होगा।पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर बेगूसराय जिला में एक मजबूत और बड़ा संगठन को तैयार करने में सफल होंगे।
बधाई देने वालों में संतोष जयसवाल व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष,धर्मवीर कुमार जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव अरविंद पासवान, अर्चना कुमारी,कौशल सिंह अमिता देवी,शांति देवी,यशवंत सिंह, अशोक महतो,श्रीधर पाठक,विमलदेव रजक,अरविन्द सिंह, देवनंदन महतो, भुवनेश्वर तांती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
