गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र राजेश पासवान तथा विक्रमनदैल निवासी मोहम्मद कयूम के पुत्र कमरे आलम अंसारी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

