By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चालक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चालक की मौत
बेगूसराय

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थानाध्यक्ष समेत चालक की मौत

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 12, 2026 7:53 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा ढाला के समीप एनएच-31 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मधेपुरा लौट रहे पुलिस अधिकारियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ वाहन चला रहे चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सभी पुलिस पदाधिकारी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने-अपने कार्यस्थल लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा ढाला के पास उनकी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस हादसे के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े वाहनों और अवैध पार्किंग का मुद्दा चर्चा में आ गया है। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक बैठकों में लगातार हाईवे से अवैध पार्किंग हटाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बातें कही जाती रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

यह हादसा केवल पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। तीन थानाध्यक्षों और वाहन चालक की असामयिक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के साथ आम लोगों ने भी दिवंगत अधिकारियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You Might Also Like

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पशुओं में एफएमडी (खुरपका एवं मुंहपका) रोग से बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
बखरी में वाहन चेकिंग अभियान, उन्नीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया
बखरी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान, मुख्य बाजार की सड़कें कराई गईं अतिक्रमण मुक्त
प्रखंड बचाओ अभियान समिति में जुटता जा रहा है कारवां, वीरपुर में हीं बने प्रखंड
TAGGED:#begusarai#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समसा पंचायत के मुखिया समेत छह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Next Article श्रीविष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up