नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, मानव बल अमित कुमार सहनी,सुनील कुमार तांती व पप्पू कुमार के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में रजाकपुर पंचायत के चक्का वार्ड न० 3 निवासी राजेश रंजन सुधांशु पिता राम प्रताप वर्मा का विद्युत बकाया के कारण विद्युत संबंध विच्छेद के बावजूद अवैध रूप से मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया 16,180 एवं क्षति पूर्ति राशि ₹ 822 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।उक्त व्यक्ति पर विद्युत बकाया रहने के बाद भी अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसलिए विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं।
