नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो ने की। बैठक में आगामी 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए गंगाराम महतो ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जिससे आम लोगों में असंतोष का माहौल है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और महंगाई तथा बेरोजगारी की समस्या से आम जनता परेशान है।
उन्होंने बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि विभिन्न जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 17 जून को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
बैठक में सुरेंद्र पासवान, महेश यादव, राजेश कुमार, ललन साह, अजय कुमार सिंह, योगेंद्र सहनी, रामसागर यादव, मो. नाजिम, सज्जन कुमार सहनी, प्रमोद यादव, अधिवक्ता योगेंद्र सहनी, मो. मुमताज सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
