गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में नाराज़गी देखी जा रही है। समर्थकों ने इस कार्रवाई को साज़िश के तहत की गई कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।
इस संबंध में समर्थक सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज खान, मोहम्मद सद्दाम, विकास मालाकार, मिथिलेश कुमार, राजू राय, पांडव यादव, सलाउद्दीन, शमशाद, सैफ अली और जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि पप्पू यादव हमेशा गरीबों, वंचितों और आम जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से आम जनता आहत है।
समर्थक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि, “पप्पू यादव हमेशा गरीबों और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी से जनता में रोष है। प्रशासन को अविलंब उन्हें रिहा करना चाहिए।”
वहीं शाहनवाज खान ने कहा कि, “यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”समर्थकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पप्पू यादव की शीघ्र रिहाई की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आम लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
