गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जयलख गांव निवासी रामसेवक पासवान के पुत्र विशाल कुमार तथा प्राणपुर निवासी रामसोगारथ राय के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
