गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शकरपुरा निवासी मोहम्मद इनताज के पुत्र मोहम्मद इसराफिल तथा मोहम्मद उस्मान के पुत्र मोहम्मद परवेज शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की गई तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

