गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त शिवनंदन कुमार उर्फ शिवू, पिता अशोक तांती, एवं एक विधि विरुद्ध बालक ग्राम जीतपुर, थाना बखरी, जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया है।
वही बखरी थाना कांड संख्या 262/18 के अभियुक्त सुरेंद्र राय, पिता दुखन राय, ग्राम पथरा, थाना गरखा, जिला सारण (छपरा) को गिरफ्तार किया गया है । इनके ऊपर अपहरण एवं देह व्यापार के आरोप में पूर्व में कांड दर्ज था।जिन्हे छपरा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
