नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार कृषि साख समिति के मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।इन पंचायत में पैक्स का चुनाव कराया जाएगा।प्रखंड अंतर्गत कृषि साख समिति पहसारा पश्चिम,कृषि साख समिति पहसारा पूर्वी,कृषि साख समिति विष्णुपुर एवं कृषि साख समिति समसा के पैक्स निर्वाचन हेतु मतदाता सूची 31 जनवरी कट आफ तिथि के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन 23 फरवरी को कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय एवं संबंधित पैक्स के बोर्ड पर मतदाता प्रकाशन सूची चिपका दिया गया है।-10 मार्च तक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी नावकोठी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष अपना दाबा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
