- विजय भारती ब्यूरो AV भारत
बेगूसराय : भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित हरिचक गांव में सम्राट महापद्मनंद न्यायी सेवा संघ भारत के बैनर तले जिला स्तरीय बाबा धर्मदास जी महाराज बेनी बाबा पूजनोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया। वहीं उक्त पूजा के दौरान संस्कृति बचाओ, समाज बचाओ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी नितिश कुमार उर्फ जय ठाकुर, अन्य अतिथि श्यामा कांत ठाकुर, रवि ठाकुर प्रेम, लेखक सह साहित्यिकार जंगबहादुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गोष्ठी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी नितिश कुमार ने कहा कि संस्कृति हमारी जड़ है तथा समाज पेड़। जड़ें जितनी मजबूत होगी, पेड़ भी उतना ही मजबूत होगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि समाज परस्पर जुड़े हुए व्यक्तियों का एक समूह है जो एक समान क्षेत्र में रहते हैं और एक दूसरे के साथ बातचीत करते हैं, जबकि संस्कृति उस समूह के साझा विश्वासों, मूल्यों, प्रथाओं, भाषाओं और प्रथाओं का समूह है। उक्त अवसर पर उपस्थित साहित्यकार जंगबहादुर ठाकुर ने कहा कि संस्कृति किसी समूह के ज्ञान, विश्वासों, रीति-रिवाजों, परंपराओं, मूल्यों और प्रथाओं का सामूहिक रूप है।

वहीं अंगिका के कवि श्यामाकांत ठाकुर ने कहा कि संस्कृति एक समाज को दूसरे समाज से जोड़ने का काम करती है। स्वागत भाषण जिला प्रभारी मनीष ठाकुर ने दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी शशिकांत कुमार ने किया। उक्त अवसर पर चंद्रदेव ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रविकुमार प्रेम, शिक्षक अरविन्द ठाकुर, रामविनय ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, शंकर ठाकुर,भगत जनार्दन ठाकुर, मनोज ठाकुर,अमर ठाकुर, गौतम ठाकुर आदि उपस्थित थे।
