अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
तेघड़ा/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण हजारों की संख्या में लोग दो महीने से बाढ़ की विभिषिका को झेलते आ रहे हैं। अब फिर चौथी बार क्षेत्र के सड़कों पर पानी भरने से रात गांव भगवानपुर चक्की का संपर्क टूट गया है। सड़क पर सरकारी नावों का परिचालन बंद है। क्षेत्र निवासी निजी भाड़े के नाव के सहारे किसी तरह आवागमन कर बाढ़ की इस विभीषिका झेल रहे। लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दो माह में चौथी बार बाढ़ ने दस्तक दी है।

पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में एक फीट से अधिक वृद्धि दर्ज की गई, इससे दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हें। मुख्य सड़कों पर तीन से चार फीट पानी फैले रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं वीसौवा पुल से दक्षिण की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न होने से भगवानपुर चक्की वार्ड संख्या 13 एवं 14 के हजारों लोगों को फिर से जमींदारी बांध पर अपने मवेशियों के साथ शरण लेने को मजबूर है। स्थानीय वार्ड सदस्य उदय महतो सहित स्थानीय लोगों ने फिर से नव की परिचालन एवं मवेशियों की चार व्यवस्था के अलावे सभी सरकारी राहत व्यवस्था संचालित कराने की मांग जिला पदाधिकारी बेगूसराय से किया है।
