ब्यूरो AV भारत
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। इस दौर में वे सबसे आगे चल रहे हैं। कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग रखने वाले, इतिहास और राजनीति पर गहरी पकड़ के साथ धारदार वक्तव्य से विपक्षी को करारा जवाब देने वाले सुंधाशु त्रिवेदी पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है।

उनकी साफ़ सुथरी राजनीतिक कैरियर संवाद में निपुणता, संगठन को मजबूत करने की क्षमता तथा विपक्ष को विचारधारात्मक पलटवार की क्षमता रखने की क्षमता की वजह से उनकी दावेदारी बढ़ी है। ऐसे इस मामले में पार्टी की ओर से कोई अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है।
