नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
अज्ञात वाहन के ठोकर से सोमवार की देर रात्रि चकमुजफ्फर में पोल सहित ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया।इससे प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी।बिजली के नहीं रहने से मंगलवार को उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है।चकमुजफ्फर, शेखपुरा,गौरीपुर, सिसौनी,सांखी,मिल्की, कजरा,दरगाह, मोहीउद्दीनपुर,पीरनगर,तुरकिया,नीरपुर,मनेरपुर,देवपुरा,सैदपुर, विष्णुपुर,समसा, करैंटांर में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पूरे इलाके में हजारों उपभोक्ता परेशान हो गए।लोगों को बिजली से संचालित होने वाले उपकरण,लाइट, मोबाइल चार्जिंग,नल जल योजना के पंप,घरेलू वाटर पंप,लैपटाप ठप हो गया है। इधर कृषि फीडर के भी बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण खेतों में पटवन भी रुका हुआ है।
बिजली विभाग के कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने बताया कि अज्ञात वाहनों के ठोकर से चकमुजफ्फर के निकट 11000 लाइन का मुख्य सर्विस तार ट्रांसफार्मर सहित धराशायी हो गया।मंगलवार के सुबह से पूरे प्रखंड में कार्यरत सभी मानव बल, बिजली मिस्त्री और पदाधिकारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया गया है।
