नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के सभी पैक्स के दिवालिया होने की संभावना बढ़ गई है। उक्त बातें पहसारा पश्चिम निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सहकारी निति अफसरों की काली कमाई का जरिया है।सहकार से समृद्धि कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुलाजिम सबसे बड़े बाधक हैं।
बिहार सरकार पैक्स अध्यक्ष को मिलरों के हाथ गिरवी रखकर पूर्णतः लुका- छिपी का खेल खेलती है।जांच के नाम पर अफसरों से पैसा ऐंठने व अवैध वसूली का कार्य करवाती है।
ज्ञात हो कि 15 नवम्बर से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू है।पैक्स को 11% चक्रवृद्धि व्याज पर पैक्स को सहकारी बैंक से ऋण दिलवाकर 48 घंटे में किसानों को भुगतान करवाती है।पैक्स का धान 48 दिनों में उठाव नहीं करती है,जिससे पैक्स सहकारी बैंकों के व्याज में फंसकर दम तोड़ देती है।ऐसी परिस्थितियों में पैक्स अध्यक्ष किसानों का धान खरीद करना नहीं चाहते हैं,क्योंकि ऐसी व्यवस्था में समर्थन मूल्य किसानों को समिति देने में असमर्थ हो जाती है।कदम – कदम पर अफसरों द्वारा मानव निर्मित बाधाओं को पार कर पैक्स अधिप्राप्ति का कार्य पूरा करती हैं।
