नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा गांव में कुछ लोगों के द्वारा सड़कों पर कचरा फेंकने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बखरी एवं नावकोठी की ओर से आने वाले राहगीर मंझौल बस स्टैंड के पास ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए महेशवारा होकर बेगूसराय की ओर निकलते हैं। आरसीएस कॉलेज मंझौल से महेशवारा होकर निकलने में समय की बचत होती है एवं ट्रैफिक जाम में फंसने की संभावना नहीं रहती है।महेशवारा में बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर एवं सड़क पर कचरा फेंकने के कारण बाइक एवं वाहन चालकों में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
प्रतिदिन ड्यूटी करने वाले शिक्षक,शिक्षिका एवं कर्मी,अधिकारी गण एवं आम लोग महेशवारा होकर ही शार्टकट रास्ते से निकलते हैं।सड़क पर बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर एवं कचरा का ढ़ेर रहने के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है। कुछ लोगों के द्वारा सड़क पर लापरवाही से कचरा फेंका जाता है।इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर सड़क पर ही बिजली के पोल भी हैं।हादसों से बचने एवं दो वाहनों एवं बाइकों के क्रॉसिंग के लिए बिजली के पोलों को सड़क से साइड करना आवश्यक है। छतौना चौबट्टा से गाछी टोला तक 900 मीटर सड़क में 7 से 8 रोड ब्रेकर दिया गया है जो गैर कानूनन है।
वहीं बेगम के सडकों भी काफी रोड ब्रेकर दिया गया है जो बिल्कुल गलत है।इससे दो चक्का एवं चार चक्का वाहनों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों पर कई घटनाएं भी हो चुकी है। नावकोठी प्रशासन को इस पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है।
